मध्य प्रदेश: मामूली विवाद में ट्रिपल मर्डर, मां, पिता और बेटे की गोली मार कर हत्या

मोह जिले में मंगलवार सुबह को एक विवाद में दलित दंपति और उनके बेटे की छह लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्य प्रदेश। दमोह जिले में मंगलवार सुबह को एक विवाद में दलित दंपति और उनके बेटे की छह लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के देवरान गांव में सुबह करीब साढ़े छह बजे हुई। इस घटना में दंपति के दो अन्य पुत्र घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

3 की हत्या, दो घायल -

उन्होंने बताया कि मामूली विवाद के बाद यह घटना हुई। पुलिस छह फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने गांव के निवासी 60 वर्षीय दलित व्यक्ति, उसकी 58 वर्षीय पत्नी और 32 वर्षीय पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। जबकि व्यक्ति के दो अन्य पुत्र जिनकी उम्र 28 और 30 वर्ष है, हमले में घायल हो गए और उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज -

उन्होंने कहा कि छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की हत्या और अन्य धाराओं सहित अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

calender
25 October 2022, 03:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो