महेश योगी का वैदिक कालीन महत्व को देश दुनिया में पहुंचाने में अहम योगदान : CM योगी

महेश योगी का वैदिक कालीन महत्व को देश दुनिया में पहुंचाने में अहम योगदान : CM योगी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ बुधवार को अयोध्या में महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ की ओर से परिक्रमा मार्ग पर आयोजित शांति महायज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उच्च कोटि के संत एवं साधक थे महंत महेश योगी जी

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि अयोध्या में भगवान विष्णु के नाम पर यज्ञ का आयोजन करना, भगवान राम को समर्पित करना अपने आप में गौरव का विषय है। यह यज्ञ पूर्ण रूप से वेद विज्ञान पर आधारित है। इसके संस्थापक महंत महेश योगी जी एक उच्च कोटि के संत एवं साधक थे। 50 के दशक में तत्कालीन जगद्गुरु से दीक्षा लेकर इन्होंने पूरे हिमालय सहित उत्तर, दक्षिण के राज्यों केरल, कन्याकुमारी आदि का भ्रमण किया। भ्रमण करने के पश्चात हमारे वैदिक कालीन महत्व को विश्व भर में पहुंचाया।

READ MORE: संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र पर लगाया किसानों की शहादत का अपमान करने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके द्वारा स्थापित किये गये महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थान अनेकों कार्य कर रही है। इससे लाखों में वेद पाठी, विद्वान तैयार हो रहे हैं। यह एक आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कड़ी है। राम जन्मभूमि, अयोध्या एवं उनकी यह भूमि सूर्यवंशी राजाओं की रही है। भगवान सूर्य की हमेशा पोषक देवता एवं भरण पोषण करने वाले विष्णु के रूप में की जाती रही है। भगवान विष्णु के ही अवतार भगवान राम थे। भगवान विष्णु अपने आप में पूर्ण ब्रह्म तथा राम विग्रहवान धर्मह अर्थात राम का विग्रहहीन एवं राम का नाम ही पूर्ण धर्म है। प्रभु श्रीराम राम का जीवन और रामायण हमारे जीवन में सामाजिकता के साथ-साथ अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष देने वाला है।

.
calender
01 December 2021, 01:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो