बिलासपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच मालगाड़ी से टकरा गया. हादसे में करीब 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. हादसा इतना भयावह था कि MEMU पैसेंजर ट्रेन का कोच एक मालगाड़ी के ऊपर जाकर चढ़ गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना गया और यात्रियों में चीख पुकार मच गई.
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेल हादसे को लेकर बिलासपुर के जिला कलेक्टर से चर्चा की है. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला कलेक्टर को राहत व बचाव के कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो कॉल के माध्यम से हालात को देखा है.
वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का एक बयान सामने आया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कई लोग अभी ट्रेन में फंसे हुए हैं. रेस्क्यू टीम गैस कटर मशीन के जरिए लोगों को ट्रेन से बाहर निकाल रही है.
खबर अपडेट की जा रही है... First Updated : Tuesday, 04 November 2025