छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा नेता पर चाकू और कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को दिनदहाड़े नक्सलियों ने भाजपा के मंडला अध्यक्ष नीलकंठ की बेहरमी से हत्या कर दी गई

calender

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रविवार को दिनदहाड़े नक्सलियों ने भाजपा के मंडला अध्यक्ष नीलकंठ की बेहरमी से हत्या कर दी गई। वह अपने परिवार वालों के साथ पैतृक गांव से वापस आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी और चाकू से परिजनों के सामने ही उनकी हत्या कर दी। इसके बाद जंगल में भाग निकले। नक्सलियों के स्मॉल एक्शन ग्रुप ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला आवापल्ली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर के उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम अपने परिवार के साथ साली की शादी की तैयारी देखने रविवार को अपने पैतृक गांव पेकरम गए थे। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आता है। वहां से दोपहर करीब 3 बजे सभी लोग आवापल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद गाड़ी से नीचे उतारा और कुल्हाड़ी व चाकू से लगातार वार कर उनकी जान ले ली। फिर वहां से भाग निकले।

नीलकंठ कक्केम पिछले 15 सालों से उसूर भाजपा मंडल अध्यक्ष थे। वह इससे पहले जनपद पंचायत सदस्य समेत अन्य कई पदों पर रहे थे। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। पुलिस लोगों से पूछताछ कर मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है।

First Updated : Sunday, 05 February 2023