मऊ: आला अधिकारियों की आंखों में धूल झोंक कर पुलिस ने सरेंडर किये अपराधी को दिखाया गिरफ्तार

इन दिनों मऊ पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी बदमाश को गिरफ्तार की घटना काफी चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी खुद को सरेंडर करने आ रहा था लेकिन पुलिस ने उसको थाने से 10 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया और उसको गिरफ्तार करने की खबरें चला दी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- हिमांशु शर्मा (मऊ, यूपी)

मऊ, यूपी: इन दिनों मऊ पुलिस द्वारा मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी बदमाश को गिरफ्तार की घटना काफी चर्चाओं में है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी खुद को सरेंडर करने आ रहा था लेकिन पुलिस ने उसको थाने से 10 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया और उसको गिरफ्तार करने की खबरें चला दी। दरअसल, हाल ही में मुख्तार अंसारी गैंग के करीबी बदमाश ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा नेता के भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया गया था।

जिसके बाद से पुलिस इस बदमाश को पकड़ने की कोशिश कर रही था। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश बाइक से जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख बदमाश बाइक छोड़कर भाग गया और आगे जाकर कार में बैठ गया लेकिन पुलिस ने उसको घेर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसका पकड़ा और थाने ले गई। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

जबकि बदमाश पकंज सिंह कार में बैठकर खुलेआम आत्मसमर्पण करने आ रहा था। लेकिन पुलिस ने उसको थाने से 10 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया और उसको गिरफ्तार दिखा दिया। जिसके बाद यह घटना काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने बदमाश के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए पिस्टल और कारतूस को बरामद कर लिया है और साथ ही उससे पूछताछ कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

calender
04 November 2022, 05:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो