मुंबई: बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने के मामले में 6,200 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

मुंबई में हेलमेट का इस्तेमाल न करने वाले गाड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस एक्शन में आ गई है। वहां यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने और पीछे बैठने पर 6,200 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Janbhawana Times

पुलिस का कहना हैं कि केवल दक्षिण मुंबई में ही 3,100 से अधिक लोगों के खिलाफ बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने या पीछे बैठने पर कार्रवाई की गई। बता दें कि गुरुवार से मुंबई शहर की यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। दोपहिया वाहन चलाते समय या उस पर पीछे बैठते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पहले कार्रवाई सिर्फ वाहन चलाने वालों के खिलाफ होती थी, लेकिन अब वाहन पर बिना हेलमेट पहने पीछे बैठने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

वहीं इस अभियान के पहले दिन 2,344 दोपहिया वाहन चालकों, पीछे बैठे 3,421 लोगों और अन्य 516 लोगों के खिलाफ हेलमेट नहीं पहनने को लेकर कार्रवाई की गई। इससे पहले बुधवार को यातायात पुलिस ने बिना वजह हॉर्न बजाने वाले 2,500 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी।

calender
10 June 2022, 01:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो