नर्मदापुरम: सगे फूफा ने किया सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, हत्‍या कर जंगल में फेंका शव

घटना मध्यप्रदेश के आदिवासी विकासखंड केसला के एक गांव की है जहां सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर हत्‍या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्यप्रदेश। घटना मध्यप्रदेश के आदिवासी विकासखंड केसला के एक गांव की है जहां सात वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के बाद गला घोंटकर हत्‍या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपित मृतका का सगा फूफा है, जिसने मासूम की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया।

शाम के बाद जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसके साथ अनहोनी की शंका हुई। जिसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दी, देर रात भारी पुलिस बल ने जंगल मे सर्चिंग करते हुए बच्ची का शव अर्धनग्न हालत में बरामद कर लिया।

बच्ची के शव का सरकारी अस्पताल में पीएम किया जाएगा, देर रात ही आरोपित फूफा को हिरासत में लिया गया है, उसका भी मेडिकल कराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के आदिवासी विकासखण्ड केसला में 7 वर्षीय मासूस के साथ रेप कर गला दबाकर जंगल में शव फेंकने की घटना से सनसनी फैल गई। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री इस इलाके में सभा लेने पहुंचे थे।

घटना की जानकारी लगते ही गांव भर में आक्रोश फैल गया। रात 11 बजे एसपी डॉ गुरकरन सिंह, केसला पुलिस के भारी बल को लेकर मौके पर पहुंचे। एसपी ने एसडीओपी, 5 निरीक्षक, करीब 70 पुलिस कर्मी और एफएसएल टीम के साथ प्रूफ रेंज के जंगल में सर्चिंग शुरू करवाई।

इमरजेंसी लाइट के साथ पुलिस ने करीब 5 घंटे सर्चिंग की। जिसके बाद पुलिस को बच्ची का शव अर्धनग्न स्थिति में मिला। बच्ची के चेहरे पर कपड़ा पड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, रेप और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी गुरकरन सिंह के अनुसार आरोपित बैतूल जिले के बीजादेही थाना इलाके का निवासी है। केसला थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। वह दो दिन पहले ससुराल आया था। शुक्रवार को बच्ची के स्वजन मजदूरी करने गए थे।

इसलिए घर पर बच्ची और आरोपित फूफा अकेला था, वह चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को जंगल में ले गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छोड़ वापस लौट आया।

थाने पहुंचे परिजन -

जब शाम तक भी बालिका घर के आसपास नहीं मिली तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। परिजनों ने थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने मामला गंभीर होने से तत्काल जांच-पड़ताल शुरु की। पड़ोसियों ने पुलिस और स्वजनों को बताया था कि बच्ची को उसके फूफा के साथ जाते हुए देखा गया था।

इसके बाद पुलिस ने फूफा से पूछताछ की। शुरुआत में तो उसने गुमराह किया बाद में पुलिस की सख्ती पर उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी। जंगल में बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर आरोपित मुंह पर कपड़ा डालकर आ गया था। इस वारदात के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।

calender
19 November 2022, 02:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो