नोएडा : महिला की शिकायत पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने इकोटेक तीन कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने महिला की शिकायत पर आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। डीसीपी ने एसीपी थर्ड को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस द्वारा पकड़े गए पति को छुड़ाने के लिए हेड कांस्टेबल से मदद मांगी थी।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

ग्रेेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने इकोटेक तीन कोतवाली में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने महिला की शिकायत पर आरोपी हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। डीसीपी ने एसीपी थर्ड को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस द्वारा पकड़े गए पति को छुड़ाने के लिए हेड कांस्टेबल से मदद मांगी थी।

 

इस बीच हेड कांस्टेबल ने महिला से रूम शेयर करने की बात कही थी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ रहती है। महिला के पति का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। पड़ोसियों की शिकायत पर ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया था। इसके बाद महिला पति को छुड़ाने के लिए थाने पहुंची थी और एक हेड कॉन्स्टेबल से मदद की गुहार लगाई थी।

calender
06 July 2022, 06:40 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो