पटना: गांधी मैदान में रावण दहन आज, सीएम नीतीश और तेजस्वी फूकेंगे रावण का पुतला

आज दशहरा के मौके पर दो साल बाद ऐसा हो पा रहा है जब पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण का दहन किया जाएगा। इस मौके सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मौके पर मौजूद रहेंगे।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

पटना: आज दशहरा के मौके पर दो साल बाद ऐसा हो पा रहा है जब पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रावण का दहन किया जाएगा। इस मौके सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मौके पर मौजूद रहेंगे। तैयारियां पूरी हो चुकी है। नीतीश और तेजस्वी रावण का पुतला फूकेंगे। सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। हजारों लोगों का भीड़ मैदान में लगना शुरू हो चुका है। दशहरे के उत्सव का आज अंतिम दिन है और लोगों में रावण दहन को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है क्योंकि करोना के बाद ऐसा पहला बार है जब लोग घरों से बाहर निकलकर दशहरे के उत्सव को सेलिब्रेट कर रहें हैं। 

इस बार के दशहरे में गांधी मैदान दशहरे कमिटी की ओर से रावण का 70 फीट, मेघनाद और कुंभकर्ण का 60-60 फीट का पुतला बनाया गया है। साथ ही कमिटी की ओर से यह भी बताया गया है कि मैदान में दो मंजिला सोने की लंका भी बनाई गई है, और महल के अंदर ही अशोक वाटिका का भी निर्माण किया गया है जहां माता सीता विराजमान होगी। कार्यक्रम की शुरूआत शाम से शुरू हो जाएगा। रावण दहन का कार्यक्रम शाम 5 बजे किया जाएगा। दहन से पहले राम और लक्ष्मण की झांकी निकाली जाएगा, जिसके बाद आरती का कार्यक्रम किया जाएगा।

कार्यक्रम में किसी तरह की भगदड़ न हो इसके लिए प्रसाशन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया है। पुलिस की टीम को अलग- अलग स्थानों पर तैनात किया गया है साथ ही सभी को कतारबद्ध तरीके से मैदान के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag