गले में तुलसी माला पहनकर आईपीएल 2026 का फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, विराट कोहली का लेडी लक!

अनुष्का शर्मा को अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया। उनके चारों तरफ कड़ी सिक्योरिटी थी। इसी सिक्योरिटी के बीच वो स्टेडियम के अंदर जाती दिखीं। पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: इस वक्त पूरा देश टीवी स्क्रीन से चिपका हुआ है। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्टेडियम में कई बॉलीवुड सितारे भी मौजूद हैं जो अपनी फिल्मों को प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन सबकी नजरें अनुष्का शर्मा पर टिकी हैं जो पति विराट कोहली को सपोर्ट करने पहुंची हैं।

विराट की 'लेडी लक' स्टेडियम में   

आपको बताते चलें कि अनुष्का शर्मा को अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया। उनके चारों तरफ कड़ी सिक्योरिटी थी। इसी सिक्योरिटी के बीच वो स्टेडियम के अंदर जाती दिखीं। पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। फैंस के लिए ये पल काफी खास था। विराट की लेडी लक उनके इतने बड़े दिन पर साथ है, ये देखकर फैंस ने राहत की सांस ली।

स्टेडियम के अंदर भी अनुष्का को देखा गया। वो RCB से जुड़ी कुछ महिलाओं से बातचीत करती नजर आईं। इस दौरान अनुष्का काफी खुश दिख रही थीं। लोगों का ध्यान उनके गले में पहनी कंठी माला पर गया।

अनुष्का-विराट का बढ़ा धार्मिक झुकाव   

पिछले कुछ सालों में अनुष्का और विराट का धार्मिक आयोजनों की तरफ रुझान बढ़ा है। दोनों को अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के पास देखा जाता है। कुछ दिन पहले क्वालिफायर मैच के दौरान भी अनुष्का की उंगली में जाप वाली मशीन दिखी थी। इससे साफ है कि अब वो भगवान में काफी आस्था रखती हैं। तुलसी की कंठी माला भी इसी बात की तरफ इशारा करती है।

क्या RCB रचेगी इतिहास?   

विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ रही है। अगर RCB ये मैच जीत जाती है तो वो लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी उठाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी। ये विराट का दूसरा IPL खिताब होगा।

ऐसे बड़े मौके पर अनुष्का का स्टेडियम में होना टीम के लिए लकी माना जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि अगर RCB जीतती है तो अनुष्का भी विराट के साथ ट्रॉफी उठाती नजर आएंगी। हालांकि नतीजा क्या होगा, ये कुछ घंटों में साफ हो जाएगा। फिलहाल पूरे स्टेडियम की नजरें मैदान के साथ साथ अनुष्का पर भी हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो