PM MODI At UTTARAKHAND: हिमालय पर हिंद के पीएम, केदारनाथ में की पूजा, रोपवे का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- दिलवर सिंह बिष्ट (केदारनाथ, उत्तराखंड)

PM Modi Visit Live उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। दिवाली से पहले पीएम राज्य को 4400 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम सुबह लगभग साढ़े आठ बजे केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।

इसके बाद 9 बजे वे केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। पीएम का छह साल में यह चौथा दौरा है। रोपवे परियोजना की आधारशिला रखने के बाद पीएम आदिगुरु शंकराचार्य के समाधिस्थल के दर्शन करेंगे। फिर वे मंदाकिनी आस्था पथ और सरस्वती आस्था पथ पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

केदारनाथ के बाद पीएम बद्रीनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। वे सुबह लगभग 11.30 बजे मंदिर में पूजा करेंगे। दोपहर 12 बजे पीएम रिवरफ्रंट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे केदारनाथ पुनर्निमाण में लगे श्रमिकों से भी बात करेंगे।

इसके बाद माणा गांव में 12.30 बजे सड़क और रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 2 बजे मोदी अराइवल प्लाजा और झीलों के विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी केदारनाथ में करीब ढाई और बदरीनाथ में 20 घंटे बिताएंगे।

 

माणा में जनसभा करेंगे पीएम मोदी -

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन, पूजन सहित पीएम मोदी विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे और भारत के सीमांत गांव माणा के निकट जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बार उनका बदरीनाथ में रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है। वे भारत के चुनिंदा प्रधानमंत्रियों में से एक होंगे जो भगवान बदरी विशाल के दर्शन के साथ-साथ रात्रि विश्राम करेंगे।

समाधिस्थल से लौटे पीएम मोदी -

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी आदिगुरू शंकराचार्य की समाधिस्थल से लौट आए हैं। अब वे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने निकल गए हैं।

पीएम ने केदारनाथ में किया रोपवे का शिलान्यास -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में रोपवे का शिलान्यास किया। श्रद्धालुओं को इस रोपवे के बनने से काफी राहत मिलेगी। 9.7 किलोमीटर लंबा यह रोपवे गौरीकुंड से केदारनाथ को जोड़ेगा, इससे वर्तमान में लगने वाला छह से सात घंटे का समय लगभग 30 मिनट का रह जाएगा।

विकास कार्यों का कर रहे हैं मुआयना -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम के विकास कार्यों का निरिक्षण किया। वे आदिगुरू शंकराचार्य की समाधिस्थल पहुंचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पवित्र जल को आंखों पर लगाया।

 

चंबा की महिला का गिफ्ट किया परिधान पीएम ने पहना -

पीएम मोदी ने जो परिधान पहना है वह चंबा हिमाचल प्रदेश की एक महिला ने बनाया था और उन्हें गिफ्ट किया था। पीएम ने महिला से वादा किया था जब वे किसी महत्वपूर्ण स्थान पर जाएंगे तो इस परिधान को पहनेंगे। आज केदारनाथ धाम आने पर उन्होंने इस परिधान को पहना।

कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं पीएम के साथ -

पीएम मोदी के साथ केदारनाथ धाम में राज्यपाल ले. जरनल (सेनि) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ, लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।

शिव भजनों से गुंजायमान हुआ मंदिर -

प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार की पूजा कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण शिव भजनों से गुंजायमान हो गया है। पीएम ने सफेद रंग की पोशाक के साथ लाल रंग की पहाड़ी टोपी पहनी हुई है।

 

पीएम को सातवीं बार पूजा कराएंगे तीर्थपुरोहित प्रवीण तिवारी -

तीर्थपुरोहित प्रवीण तिवारी पीएम मोदी को केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में सातवीं बार पूजा कराएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की बाबा केदार के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था है। यही कारण है कि बाबा केदारनाथ बार-बार उन्हें अपने दरबार में बुलाते हैं। प्रवीण बताते हैं कि प्रधानमंत्री जब भी बाबा केदार के गर्भ गृह में पूजा के लिए बैठते हैं तो पूरी तरह तपस्या में लीन हो जाते हैं।

 

फूलों से सजा है केदारनाथ धाम -

केदारनाथ धाम को फूलों से सजाया गया है। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चीन की सीमा पर बसा भारत का आखिरी गांव माणा भी पीएम के स्वागत के लिए तैयार है।

calender
21 October 2022, 10:38 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो