Rajasthan: भारत जोड़ो का दूसरा दिन, राहुल गांधी ने BJP ऑफिस के बाहर खड़े लोगों को किया फ्लाइंग किस

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन हैं। राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत झालावाड़ के खेल संकुल से की हैं।

calender

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra) का आज दूसरा दिन है। बता दें कि यात्रा सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से शुरू हुई। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम देखने को मिला। साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पूरी तरह से राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों में घुलते हुए नज़र आए।

वहीं, जब भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल गांधी के रिएक्शन को देखकर सभी मुस्कुराने लगे। दरअसल, राहुल गांधी ने भाजपा ऑफिस के बाहर खड़े लोगों को फ्लाइंग किस देकर अभिवादन किया। उनका ये अंदाज देखकर सभी के चेहरे खिल उठे।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज दोपहर राजस्थान के कोटा जिले में एंट्री करेगी और अगले 4 दिनों तक यह यात्रा कोटा जिले में ही रहेगी। इस यात्रा का आज करीब 23 किलोमीटर तक का सफर तय होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Rajasthan: मानवता शर्मसार! नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंका, लहूलुहान मिला मासूम

First Updated : Tuesday, 06 December 2022