रतलाम: डॉक्टर से मारपीट, नर्स से हाथापाई, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने की हड़ताल

मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से है, जहां जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने विवाद कर नर्स के साथ हाथापाई कर ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी मारपीट की। इस घटना से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में खासा रोष हो गया

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रतलाम, मध्य प्रदेश। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से है, जहां जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए कुछ लोगों ने विवाद कर नर्स के साथ हाथापाई कर ड्यूटी डॉक्टर के साथ भी मारपीट की। इस घटना से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में खासा रोष हो गया। वहीं आक्रोशित डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। जिससे अस्पताल का सारा कामकाज ठप्प हो गया और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बता दें कि बाल चिकित्सालय और एमसीएच अस्पताल में भी हड़ताल कर दी गई। वहीं कुछ देर बाद एसडीएम और एमसीएच जिला अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस समझाइस के बाद हड़ताल को समाप्त किया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 8:20 बजे कुछ लोग डालूमोदी बाजार निवासी मोहम्मद हुसैन के पुत्र छोटे को तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. प्रणव मोदी ने उसे चेक किया तथा उपचार की पर्ची देते हुए स्वजन को उसका ईसीजी कराने के लिए कहा था।

जब वे मरीज को लेकर ईसीजी वार्ड पहुंचे, तो वहां पर जल्दी उपचार की बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई और कुछ लोगों ने वहां उपस्थित नर्स रंजना सोलंकी के साथ विवाद कर हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान डॉ. विपिन कुमार दुबे वहां पहुंचे और बीच-बचाव किया। तभी आरोपी डॉ. दुबे के साथ भी विवाद कर मारपीट करने लगे। जिला अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंचे और जैसे तैसे बीच-बचाव किया गया।

तभी आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए। इस खबर के फैलते ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज बंद कर हड़ताल शुरू कर दी और एक जगह एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

वहीं सुबह करीब 11 बजे एसडीएम संजीव केशव पांडे और एसपी हेमंत सिंह चौहान आदि जिला अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से चर्चा कर हड़ताल खत्म करवाई। डा. दुबे की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपी संजाब, आरिफ और मोहम्मद फिरोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शासकीय कार्यालय में बाधा और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर हिरासत में ले लिया।

खबरें और भी हैं.....

मध्य प्रदेश: इंदौर लॉ कॉलेज विवाद, प्राचार्य और सहायक प्राध्यापक निलंबित, तीन शिक्षकों को हटाया

 

  •  
calender
09 December 2022, 03:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो