सहारनपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताएं जीत का फर्मूला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी पहुंचे। बीजेपी ने निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। देर रात पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला समझाएंगे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र चौधरी पहुंचे। बीजेपी ने निकाय चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। देर रात पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला समझाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीत का परचम लहराएंगे। इसके साथ ही अगले माह होने वाले नगर निकाय चुनाव में भी हम प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिका सीटों पर जीत हासिल करेंगे। भूपेंद्र सिंह ने जल्द ही गन्ना भुगतान का भी दावा किया है।

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता के हित में अनेक कार्य किए हैं। हम सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं और सब की बात करते हैं, जबकि विपक्षी दल नफरत की राजनीति करते हैं। मोदी और योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तमाम योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाया है। इसी के आधार पर आज हम जनता के बीच है। जल्द ही गन्ने का मूल्य भी तय हो जाएगा।

हमारी प्राथमिकता मिलों को चलाना है और ना की उनको को बंद करना, जबकि पूर्व की सरकारों में मिलो को बेच दिया  और बंद कर दिया। किसानों का गन्ना भुगतान भी जल्द हो जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में अगले माह दो विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जिन्हें सत्ताधारी पार्टी बीजेपी अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर चल रही है। यही नहीं अगले माह में नगर निकाय चुनाव भी प्रस्तावित हैं तो ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार पार्टी को विनिंग ट्रैक पर लाने की जद्दोजहद में जुट गए हैं।

और पढ़े...

बांदा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 5 लोग हुए घायल 1 की मौत

calender
14 November 2022, 06:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो