Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में आ सकती है सपना चौधरी

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में सपना चौधरी के आने की पूरी संभावना है।

Janbhawana Times

रिपोर्ट-विनय जोशी 

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में सपना चौधरी के आने की पूरी संभावना है। हालांकि, अभी तक सपना चौधरी की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में बीते 3 साल बाद ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन किया जा रहा है। यह ऑटो एक्सपो 13 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। हमेशा की तरफ इस बार भी होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में देश के कई दिग्गज नेताओं और अभिनेताओं के पहुंचने की संभावना है।   

ऑटो एक्सपो 2023 का आयोजन 13 जनवरी से 18 जनवरी तक इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। पत्रकारों के लिए 11 और 12 जनवरी को ऑटो एक्सपो 2023 खुला रहेगा। 12 जनवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी इस ऑटो एक्सपो 2023 का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 13 जनवरी से 18 जनवरी तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। ऑटो एक्सपो 2023 सुबह 11 से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहेगा।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो