UP Election 2022 result Live: कैराना से जीते सपा उम्मीदवार नाहिद हसन

कैराना से जीते सपा उम्मीदवार नाहिद हसन

Janbhawana Times

उत्तर-प्रदेश की हॉटसीटों में से एक कैराना पर भाजपा हार गई है। इस सीट पर सभी की नजर थी। सपा के उम्मीदवार नाहिद हसन ने इस सीट पर जीत हासिल की है। बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। बड़ी बात यह है कि नाहिद ने यह चुनाव जेल से लड़ा था। कैराना पलायन के लिए काफी सुर्खियों में रहा था। 

 

मृगांका सिंह बीजेपी के दिग्गज लीडर स्व, बाबू हुकुम सिंह की बेटी हैं। बाबू हुकुम सिंह ने सपा के राज में कैराना से पलायन का मामाला उठाया था। फिर यह मुद्दा पूरे देश में काफी बड़ा बना। सपा व भाजपा के उम्मीदवारों के बाच काफी कांटे की टक्कर थी। यहां तक कि किसी राउंड में मृगांका सिंह कई हजार वोटों से आगे भी चल रहीं थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag