कर्मचारियों ने युवक का रेता गला, पत्थर से चेहरे पर किया वार, जांच के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक चौंका देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसी कंपनी के सुपरवाइजर की गला रेत कर हत्याकर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद तीनों ने मिलकर मृतक की पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरे पर कई वार किए।

Suman Saurabh
Suman Saurabh

दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक चौंका देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसी कंपनी के सुपरवाइजर की गला रेत कर हत्याकर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद तीनों ने मिलकर मृतक की पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरे पर कई वार किए। मामला दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें एपेक्स स्कूल के सामने एक लाश के पड़े होने की सूचना मिला। जिसके बाद पुलिस फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, घटनास्थल पर तस्वीर देख पुलिस भी हैरान रह गई। मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। शव की पहचान की गई तो पता चला की मृतक गौरव बुराड़ी स्थित एक रिटेल चेन के स्टोर में सुपरवाइजर था।

 

जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी के फुटेज को खंगाली। जिसके बाद पुलिस को गौरव के साथ तीन अन्य युवक नजर आए। पुलिस ने उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की। बाद में तीनों ने जुर्म कबूल कर कहा कि वह सुपरवाइवजर गौरव के तानोें से परेशान था। जिसके बाद उनलोगों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया। बुधवार को उसे अनजान जगह ले जा हमलोंगों ने उसकी हत्या कर दी। इधर गौरव की हत्या के बाद परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि इसी साल दिसंबर महीने मे गौरव के बड़े भाई की शादी होने वाली थी। जिसको लेकर हमलोगों के परिवार में काफी उत्साह था। हमलोग ने शादी का कार्ड भी वितरण करना शुरू कर दिया था लेकिन गौरव की मौत से हमलोग सदमे मे हैं। हालांकि पुलिस ने परिवार वालों को भरोसा दिया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

calender
12 November 2022, 02:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो