मौसम ने बिगाड़ी जन्नत के सेब की मिठास....

वहीं उत्पादकों का यह कहना है कि सेब की फसल बिगड़ने का डर है तथा ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जिस कश्मीर का सेब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है उसी सेब की फसल पर खतरा मंडरा रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

जम्मू। बिगड़ते हुए मौसम ने जन्नत अर्थात कश्मीर का नजारा बिगाड़ दिया है। मौसम की मार के कारण न केवल यहां सेब की फसल पर असर हो रहा है वहीं उत्पादकों का यह कहना है कि सेब की फसल बिगड़ने का डर है तथा ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जिस कश्मीर का सेब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है उसी सेब की फसल पर खतरा मंडरा रहा है।

बताया गया है कि पर्यावरण का बदलाव इसका प्रमुख कारण है। इसके अलावा गर्मी भी बढ़ रही हे क्योंकि बर्फबारी कम होने के कारण गर्मी का प्रभाव ज्यादा हो गया है। जानकारी के अनुसार तापमान बढ़ने से पानी की कमी हो रही है तथा इस कारण सेब की फसल प्रभावित होने लगी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सब ग्लोबल वॉर्मिंग का असर है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर क्षेत्र में बर्फबारी का आंकड़ा कम हो रहा है। बीते कुछ वर्षों से यहां बर्फबारी में लगातार कमी दिखाई दे रही है। सेब जैसी फसल का उत्पादन करने के कारण ही कश्मीर की विशेष पहचान है तथा यहां की अर्थ व्यवस्था भी सेब और अन्य कृषि पर निर्भर है। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लेशियरों में निरंतर गिरावट आने के कारण आगामी वर्षों में पूरे भारतीय हिमालयन रीजन प्रभावित हो सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि क्लाइमट चेंज के कारण सेब की फसल प्रभावित हो रही है।

calender
01 April 2022, 11:07 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो