बिहार की ये मिठाइयां हैं मशहूर, नाम सुनते ही आ जाता है मुंह में पानी

बिहार की मिठाइयां देश ही नहीं बल्कि विदेश में मशहूर हैं। आज हम आपको बिहार के इन ही फेमस मिठाइयों के बारे में बताएंगे।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

भारत का बिहार राज्य अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। बिहार में ही सम्राट अशोक की धरती है। यही वो राज्य है जहां अजातशत्रु, बिंबिसार, समेत अन्य राज्यों का जन्म हुआ। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद का जन्म भी बिहार में ही हुआ था। इसके अलावा बिहार की पावन धरती पर सिक्खो के दसवे गुरु गोविंद सिंह ने जन्म लिया था।

बिहार में ही विश्व का सबसे बड़ा विश्वविधालय नालंदा विश्वविधालय स्थित है। जोकि वर्तमान में एक पर्टयटन स्थल के रूप में जाता जाता है। आपको बता दें कि इन सबके अलावा बिहार की मिठाइयां देश ही नहीं बल्कि विदेश में मशहूर हैं। आज हम आपको बिहार के इन ही फेमस मिठाइयों के बारे में बताएंगे।

खाजा

खाजा बिहार की सबसे फेमस मिठाइयों में से एक है। खाजा के बारे में कहा जाता है। अगर आप बिहार आए और खाजा नहीं खाया तो क्या बिहार आए। यह चीनी और आटे से बनने वाली मिठाई है। शादी-ब्याह में यह जरूरी बनाई जाती है।

अनरसा

बिहार में अनरसा खाने और बनाने का अलग ही शौक लोगों में देखा जाता है। इस मिठाई को चावले के आटे और चीनी व मेवे से बनाया जाता है। बनने के बाद इसे पूरी तरह तिल से ढक दिया जाता है।

लौंगलता

यह भी बिहार में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली मिठाईयों में से एक है। इसकी खास बात यह है कि यह मिठाई जल्दी खराब नहीं होती है।

बेलगरामी

यह भी बिहार की एक फेमस मिठाई है। शादी में यह मिठाई सबसे ज्यादा बनती है। लोगों की बेलगरामी बहुत पसंद आती है। बिहार में जगह-जगह मुठाई की दुकानों पर ये अकसर बेकते हुए नज आ जाती हैं।

छेना की टिकिया

यह मिठाई ऐसा कोई नहीं होगा जिसे पसंद न आती हो। हर किसी को छेने की टिकिया खाना बहुत पसंद होता है। आपको बता दें कि यह मिठाई 300 रुपये किलो व इससे ज्यादा की मिलती है।

खुरमा

खुरमा भी लोगों को खाना अच्छा लगता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह यूपी में भी बहुत खाई जाती है।

रसिया

यह छठ पूजा के दौरान बनाई जाती है। इस खीर को चावल, दूध, चीनी व मेवे से बनाया जाता है।

calender
06 March 2023, 05:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो