Noida: श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज ने की महापंचायत

ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोप में गिऱफ्तार कथित नेता श्रीकांत त्यागी के संमर्थन में त्यागी समाज एकजुट होता नजर आ रहा है। रविवार को नोएडा में रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा एक महांपचायत बुलाई गई है। जिसमें कई जिलों में लोगों के शामिल होने का दावा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नोएडा - ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता के आरोप में गिऱफ्तार कथित नेता श्रीकांत त्यागी #shree kant Tyagi के समर्थन में त्यागी समाज एकजुट होता नजर आ रहा है। रविवार को नोएडा के रामलीला मैदान में त्यागी समाज द्वारा एक महांपचायत #Mahapanchayat बैठक बुलाई गई। जिसमें कई जिलों के लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। त्यागी समाज महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही साथ पुलिस ने महापंचायत को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया है।

त्यागी समाज की महापंचायत के बाद भारतीय जनता पार्टी अब एक्शन मोड में नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज गाजियाबाद में भाजपा कार्यकार्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक के बाद कहा जा रहा है कि त्यागी समाज की नराजगी को दूर करने के लिए बीजेपी एक अभियान चला सकती है।

भंगेल के रामलीला ग्राउंड में त्यागी बाह्मण सर्व समाज की महापंचायत में अलग-अलग जिलों और तहसील से भारी संख्या में लोग इकठ्ठा हुए हैं। सभी लोगों ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी #anutyagi के समर्थन में नारे लगाए। लोगों का कहना है कि त्यागी को जेल से रिहा किया जाए। साथ ही पुलिस के द्वारा लगाई गई गुंडा एक्ट को लेकर नाराजगी जाहिर की.और त्यागी की कार्रवाई को गलत बताया, उनकी मांग है कि बहन अनु त्यागी को इंसाफ मिलना चाहिए। रामलीला मैदान में लोगों के आने का सिलसिला जारी है। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा का दावा किया है कि इस महापंचायत में 15 लाख लोग इकठ्ठा होंगे।

और पढ़ें...

राकेश टिकैत हिरासत में, सोमवार को प्रदर्शन करेंगे किसान, दिल्ली पुलिस ने कड़ी की सुरक्षा

calender
21 August 2022, 04:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो