UP Election 2022 result Live: कैराना से भाजपा को मिली बढ़त, वाराणसी में मंत्री नीलकंठ तिवारी पीछे

UP Election 2022 result Live: कैराना से भाजपा को मिली बढ़त, वाराणसी में मंत्री नीलकंठ तिवारी

Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनावों की मतगणना चल रही है। वहीं शुरुआत से ही भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली थी। फिलहाल बीजेपी 268 और सपा 129 सीट हासिल किए हुए है।

 

वहीं कई सीटों पर भाजपा और सपा-गठबंधन की जबरदस्त चक्कर चल रही है

 

बागपत में छपरौली सीट पर आठ राउंड के बाद रालोद के अजय कुमार साढ़े नौ हजार वोट से आगे हो गए हैं। वहीं, शामली में कैराना से 5वें राउंड के बाद भाजपा की मृगांका सिंह 2490 वोटों से आगे हो गई हैं। 

 

तीन राउंड की गिनती के बाद शहर दक्षिणी से मंत्री नीलकंठ तिवारी 1673 वोट से पीछे चल रहे हैं। बाकी सात सीटों पर भाजपा की बढ़त है। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय भाजपा के अवधेश सिंह से पीछे हो गए हैं। शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल और कैंट से भाजपा के सौरभ श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag