उत्तरप्रदेश: मजाक-मजाक में फैक्ट्री में साथियों ने शरीर के अंदर भर दी हवा, आंत फटने से मौत

कानपुर के एक फैक्ट्री में साथी कर्मचारियों के द्वारा मजाक-मजाक में सहकर्मी के शरीर के अंदर मलद्वार के द्वारा गैस भर देने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक और उसके साथी कानपुर में रानियां की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे।

Suman Saurabh
Edited By: Suman Saurabh

उत्तरप्रदेश: कानपुर के एक फैक्ट्री में साथी कर्मचारियों के द्वारा मजाक-मजाक में सहकर्मी के शरीर के अंदर मलद्वार के द्वारा गैस भर देने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक और उसके साथी कानपुर में रानियां की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। गुरुवार को हर रोज की तरह मृतक युवक काम के लिए फैक्ट्री पहुंचा जहां उसके साथियों ने मजाक-मजाक में मलद्वार से उसके शरीर के अंदर हवा भर दी जिसके कुछ ही मिनट बार युवक का शरीर फुलने लगा। आनन- फानन में लोग उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां युवक के आंत फट जाने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने एक कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया सहकर्मी घटना के समय दयाशंकर के साथ था। थाना प्रभारी के मुताबिक हिरासत में लिए साथी ने बताया कि मजाक-मजाक में गैस का पाइप दयाशंकर के मलद्वार में लगा दिया गया, जिस वजह से गैस शरीर में भर गई। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतक की पत्नी और दो बेटों दीपक (13) और हर्षित (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दयाशंकर की पत्नी ने बताया कि उसके पति का यहां किसी से कोई विवाद नही था लेकिन जिस फैक्ट्री में काम करते थे वहां के लोगों को उनसे कुछ मनमुटाव था। मृतक की पत्नी स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag