Uttarakhand: सतपाल महाराज ने पंचायत चुनाव को लेकर दिया अजब बयान, जानिए क्या कहा?

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2019 से पहले जिनके दो या दो से अधिक बच्चे हैं, वे पंचायत चुनाव में भाग ले सकते है। बता दें कि राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों के चुनाव होने है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायत चुनाव को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसकी पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2019 से पहले जिनके दो या दो से अधिक बच्चे हैं, वे पंचायत चुनाव में भाग ले सकते है। बता दें कि राज्य में जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों के चुनाव होने है।

सिंचाई, लोकनिर्माण एवं पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में महाराज ने कहा कि वह प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुखों के चुनाव कराने के पक्ष में है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का विकास सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही राज्य को पीएम नरेंद्र मोदी का आर्शीवाद भी मिल रहा है।

मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाना चाहिए। उन्होंने राज्य में संस्कृति व पर्यटन पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में जनता के बीच जाकर स्थानीय मेलों व संस्कृति को बढ़ाने का काम करना चाहिए।

calender
17 December 2022, 05:01 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो