Valentine's Day 2023: 'गाय के मूत्र में गंगा मैया बसती है', यूपी सरकार के मंत्री का Cow Hug Day को लेकर अजीबो-गरीब बयान

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी यानी 'वैलेंटाइन डे' को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने के लिए लोगों से अपील की है। अब इसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने 14 फरवरी यानी 'वैलेंटाइन डे' को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने के लिए लोगों से अपील की है। अब इसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है।

'वैलेंटाइन डे' को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने पर यूपी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि "गाय राष्ट्र की माता है गाय के मूत्र में गंगा मैया बसती है, गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है।" उन्होंने कहा कि गाय हमारी राष्ट्र माता है। गाय के पालने से सुख सम्पदा आती है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने 'भारतीय पशु कल्याण बोर्ड' द्वारा 'वैलेंटाइन डे' को 'काऊ हग डे' के रूप में मनाए जाने की तारीफ भी की है। यूपी के संभल पहुंचे मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि "मैं इस आदेश का स्वागत और सराहना करता हूं। मैं पशु कल्याण बोर्ड को बधाई देता हूं। गाय राष्ट्र की माता है और हमारी भाग्यविधाता है।"

बता दें कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पास अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एंव नागरिक सुरक्षा, पशुधन एंव दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन विभाग के मंत्री है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक बयान जारी कर लोगों से 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने की अपील की है।

विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि "सभी गाय प्रेमी गौ माता की महत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा जिंदगी को खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाने के लिए 14 फरवरी को काउ हग डे मना सकते हैं। इस नोटिस में आगे कहा गया है कि "गायों को गले लगाने से भावनात्मक संपन्नता आएगी और सामूहिक प्रसन्नता बढ़ेगी।"

calender
09 February 2023, 04:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो