Yeti Narasimhanand: यति नरसिंहानंद ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाया है. यति नरसिंहानंद का कहना है कि पुलिस कमिश्नर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रच रहे हैं और वह मौत का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने अपने वीडियो में यह भी स्पष्ट किया कि वह हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए भगवान राम की तरह संघर्ष कर रहे हैं और अपने कार्य में किसी प्रकार के भय से मुक्त हैं.
नरसिंहानंद ने आगे कहा कि उन्हें अपनी वसीयत बनाने की आवश्यकता पड़ी क्योंकि अब ऐसी परिस्थितियां बन चुकी हैं जिनमें उनके शिष्यों के बीच कोई भ्रम न हो. उनका यह भी कहना था कि उनकी जीवन में कोई संपत्ति नहीं है, लेकिन जो कार्य उन्होंने किया है, उसे उनके शिष्य सही तरीके से आगे बढ़ा सकें. वह चाहते हैं कि कल अधिक से अधिक लोग डासना धाम में मौजूद रहें और उनका समर्थन करें. यति नरसिंहानंद ने अपनी आत्मनिर्भरता का दावा किया और कहा कि उन्हें कभी किसी से डर नहीं लगा और वह हमेशा धर्म के लिए संघर्ष करेंगे.
कुछ समय पहले, यति ने गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने यह कहा था कि पुलिस कमिश्नर ने उन्हें पीट-पीटकर मारने के लिए एक टीम गठित की है. यति ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने उनकी हत्या की कोशिश की, तो वह दिलेरी से इसका मुकाबला करेंगे. यति ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कमिश्नर के साथ उन भू-माफियाओं के लोग हैं, जो उन्हें मारने के लिए अरबों रुपये का इनाम रखे हुए हैं.
21 मार्च को यति नरसिंहानंद के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें उन्हें नफरत फैलाने और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था. इस एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान नरसिंहानंद ने कहा था कि वे महात्मा गांधी को 'अपना बाप' नहीं मानते हैं. First Updated : Monday, 24 March 2025