भारत AI इम्पैक्ट समिट 2026 आज से शुरू, कई राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री होंगे शामिल, जानिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

नई दिल्ली में आज से शुरू हुआ India AI Impact Summit 2026, कई देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और टेक CEO होंगे शामिल. Google के Sundar Pichai, OpenAI के Sam Altman, Nvidia के Jensen Huang जैसे दिग्गज CEOs और हजारों उत्साही डेलीगेट्स जुट रहे हैं. AI को मानवता, पर्यावरण और समावेशी विकास के लिए कैसे इस्तेमाल करें, इस पर रोचक चर्चाएं होंगी.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज यानी 16 फरवरी से हो रही है, जो 20 फरवरी तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में चलेगी. इस समिट में दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, टेक दिग्गजों के सीईओ और एआई विशेषज्ञ एक मंच पर आकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अवसरों और जोखिमों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे.

यह चौथा ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट है, जिसकी मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. पहले यह समिट यूनाइटेड किंगडम, फिर सियोल और पेरिस में आयोजित हुई थी. इस पांच दिवसीय आयोजन में मुख्य कार्यक्रम के अलावा लगभग 500 साइड इवेंट्स होंगे और 800 से अधिक एग्जिबिटर्स अपनी नवीनतम एआई तकनीकों, प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस को प्रदर्शित करेंगे.

समिट का मुख्य उद्देश्य क्या है?

यह समिट एआई सिस्टम्स के संभावित खतरों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर रणनीति बनाने का मंच प्रदान करती है. दुनिया के नेता और प्रमुख एआई कंपनियों के सीईओ यहां मिलकर एआई के सुरक्षित, जिम्मेदार और समावेशी विकास पर चर्चा करते हैं.

कौन-कौन शामिल होंगे?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समिट में कम से कम छह देशों के प्रधानमंत्री और फ्रांस व ब्राजील समेत सात देशों के राष्ट्रपति भाग लेंगे. इनके अलावा 45 देशों के मिनिस्ट्रियल डेलीगेशन, संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.टेक जगत के बड़े नामों में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, एनवीडिया के फाउंडर जेन्सन हुआंग, डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस, माइक्रोसॉफ्ट के प्रेसिडेंट ब्रैड स्मिथ और क्वालकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो अमोन दिल्ली पहुंच रहे हैं. समिट का औपचारिक उद्घाटन 19 फरवरी को होगा, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

समिट में शामिल होने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

यदि आप इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो डेलीगेट के रूप में मुफ्त रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://impact.indiaai.gov.in/registration पर जाएं और आवश्यक विवरण भरें.फॉर्म सबमिट करने के बाद आपकी ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. अप्रूवल मिलने पर आपको ईमेल में QR कोड प्राप्त होगा. इसी QR कोड के माध्यम से आप भारत मंडपम में एंट्री ले सकेंगे. एंट्री के समय आपके पास फोटो आईडी प्रूफ होना अनिवार्य है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag