Smart Meter Update: आपका बिजली मीटर प्रीपेड है या पोस्टपेड? घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक

उत्तर प्रदेश में जून 2026 से स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल मिलना शुरू हो जाएगा. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेडने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने मीटर का स्टेटस जरूर चेक करें कि वह प्रीपेड से पोस्टपेड में शिफ्ट हुआ है या नहीं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

स्मार्ट मीटर अपडेट: उत्तर प्रदेश में जून 2026 से सभी बिजली उपभोक्ताओं को नियमित बिजली बिल मिलने शुरू हो जाएंगे. इसमें वे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिनके घरों में पहले से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड लगातार लोगों को इस बदलाव के बारे में जानकारी दे रहा है.

बिजली विभाग के अनुसार, जून के शुरुआती 10 दिनों में उपभोक्ताओं को SMS, WhatsApp और UPPCL ऐप के जरिए बिजली बिल उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपका प्रीपेड मीटर पोस्टपेड मोड में शिफ्ट हो चुका हो.

मैसेज नहीं आया? मीटर पर खुद करें चेक

प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने के बाद उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर जानकारी दी जा रही है. लेकिन अगर आपको ऐसा कोई मैसेज नहीं मिला है, तो आप अपने मीटर पर ही इसका स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं.

इसके लिए आपको मीटर पर मौजूद बटन को बार-बार दबाना होगा. डिस्प्ले पर अलग-अलग जानकारी दिखाई देगी, जिसमें यह भी पता चल जाएगा कि मीटर प्रीपेड मोड में है या पोस्टपेड में.

ऐसे पता करें मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका स्मार्ट मीटर पोस्टपेड में बदला गया है या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • बिजली मीटर पर दिए गए बटन को लगातार दबाएं.
  • हर बार बटन दबाने पर स्क्रीन पर अलग-अलग जानकारी दिखाई देगी.
  • डिस्प्ले को ध्यान से देखते रहें.
  • जब स्क्रीन पर 'Postpaid' या 'Prepaid' लिखा दिखाई दे, तो उसी से मीटर का स्टेटस पता चल जाएगा.
  • अगर स्क्रीन पर 'Postpaid' दिखता है, तो इसका मतलब है कि आपका मीटर पोस्टपेड मोड में शिफ्ट हो चुका है.

अब कैसे मिलेगा बिजली बिल?

UPPCL के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हुए हैं, उन्हें भी जून 2026 से सामान्य बिजली बिल मिलने लगेगा.

इस बदलाव के बाद स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने की जरूरत खत्म हो जाएगी. उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए बिजली बिल भेजा जाएगा.

इसके अलावा उपभोक्ता WhatsApp, UPPCL ऐप और अन्य पेमेंट ऐप्स के जरिए भी अपना बिजली बिल चेक कर सकेंगे. कस्टमर आईडी डालकर बिल की जानकारी और भुगतान दोनों किए जा सकेंगे.

ये बातें जरूर रखें ध्यान में

  • जून 2026 से बिजली बिल पाने के लिए मीटर का पोस्टपेड मोड में होना जरूरी है.
  • अगर आपका मीटर अभी तक पोस्टपेड में शिफ्ट नहीं हुआ है, तो आप 1912 हेल्पलाइन
  • नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
  • UPPCL ऐप के जरिए भी घर बैठे शिकायत की सुविधा उपलब्ध है.
  • बिजली बिल का भुगतान UPPCL ऐप और अन्य पेमेंट ऐप्स से किया जा सकेगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो