जुलाई और अक्टूबर में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
साल 2026 में शनि देव दो बड़े बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा. पहला बड़ा बदलाव जुलाई के महीने में होने जा रहा है, जबकि दूसरा बदलाव अक्टूबर में देखने को मिलेगा.

नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना गया है. शनि का एक छोटा सा बदलाव भी सभी 12 राशियों के जीवन में उथल-पुथल मचाने के लिए काफी होता है. साल 2026 में शनि देव दो बड़े बदलाव करने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा. पहला बड़ा बदलाव जुलाई के महीने में होने जा रहा है, जबकि दूसरा बदलाव अक्टूबर में देखने को मिलेगा.
शनि चलेंगे उल्टी चाल
दरअसल, जुलाई 2026 में शनि देव वक्री होने जा रहे हैं, यानी वे उल्टी चाल चलेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, शनि का यह बदलाव लोगों को आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर करेगा. इस दौरान लोग अपने करियर और जीवन में लिए गए पुराने फैसलों की समीक्षा करेंगे. वक्री शनि लोगों को अनुशासित बनाएंगे और पुरानी गलतियों को सुधारने का मौका देंगे.
करियर पर पड़ सकता है असर
हालांकि, इस अवधि में करियर की प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है और आर्थिक रूप से अनिश्चितता का माहौल बन सकता है. ऐसे में किसी भी बड़े निवेश से बचना चाहिए और लंबी अवधि की प्लानिंग पर ध्यान देना चाहिए. वैसे तो शनि का महा-परिवर्तन अगले साल यानी जून 2027 में होगा जब वे मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, लेकिन साल 2026 में होने वाली शनि की इस उल्टी चाल का 3 खास राशियों पर सबसे ज्यादा और नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है.
आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं:
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए जुलाई और अक्टूबर का समय करियर के लिहाज से काफी तनावपूर्ण हो सकता है. शनि देव आपकी व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगे, जिससे काम का भारी दबाव महसूस होगा. आपकी पब्लिक इमेज और लॉन्ग टर्म गोल्स प्रभावित हो सकते हैं. इस दौरान आप अपने काम से असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल पार्टनरशिप और रिश्तों के मामले में मुश्किलें खड़ी कर सकती है. आपके वैवाहिक जीवन या बिजनेस पार्टनरशिप में कुछ ऐसे विवाद सामने आ सकते हैं, जिन्हें चाहकर भी नजरअंदाज करना नामुमकिन होगा. इस समय आपका 'रिलेशनशिप कर्मा' एक्टिव रहेगा, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से भारी रह सकता है. भविष्य को लेकर अनजाना डर और चिंता आपको परेशान करेगी. पारिवारिक मोर्चे पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे अपनों से भावनात्मक दूरी महसूस होगी. पुरानी बातें और बचपन की यादें आपके दिमाग पर हावी रहेंगी, जिससे रिलेशनशिप में तनाव बढ़ सकता है.


