iPhone जैसा बटन, ट्रिपल कैमरा और मेड इन इंडिया... Nothing Phone 3a जल्द होगा लॉन्च
Nothing कंपनी 4 मार्च को Nothing Phone 3a भारत में लॉन्च करेगी, जिसका निर्माण चेन्नई प्लांट में किया जाएगा. ये मिड-बजट फोन ट्रांसपेरेंट डिजाइन, iPhone 16 जैसे एक्शन बटन और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा. कंपनी ने भारतीय बाजार में 57% ग्रोथ दर्ज की है और 5000 से ज्यादा स्टोर खोले हैं.

Nothing कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) भारत में लॉन्च करने वाली है. ट्रांसपेरेंट डिजाइन के लिए मशहूर इस कंपनी का अगला मॉडल ‘मेड इन इंडिया’ होगा, जिसका प्रोडक्शन भारत में ही किया जाएगा. ये स्मार्टफोन 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा और इसे मिड-बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा.
मेक-इन-इंडिया के तहत होगा निर्माण
Nothing ने पुष्टि की है कि Phone (3a) का निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा. यह फैसला ‘मेक-इन-इंडिया’ इनिशिएटिव के तहत लिया गया है, जिससे भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा.
Nothing की भारत में तेजी से बढ़ती लोकप्रियता
Nothing ने 2024 में भारतीय बाजार में 57% की ग्रोथ दर्ज की थी. कंपनी के किफायती स्मार्टफोन्स ने पहले साल में ही 1 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जेनरेट किया. भारत में Nothing ने 5 एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोले हैं, जो दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई में स्थित हैं. बीते साल कंपनी ने 5000 नए स्टोर भारत में ओपन किए हैं.
Phone (3a) Series. Get Closer. 4 March 3:30 PM. pic.twitter.com/pNcjPsWxOl
— Nothing India (@nothingindia) January 30, 2025
iPhone 16 जैसा एक्शन बटन मिलेगा
Nothing ने अपने X (ट्विटर) हैंडल के जरिए कंफर्म किया है कि Phone (3a) में एक नया फिजिकल कैप्चर बटन दिया जाएगा, जो Apple iPhone 16 के एक्शन बटन की तरह काम करेगा. Nothing Phone (3a) में पहली बार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. यह कैमरा सेटअप फोटो और वीडियोग्राफी को और बेहतर बनाएगा. नया एक्शन बटन कैमरा कंट्रोल को आसान बनाएगा. अब देखने वाली बात यह होगी कि Nothing Phone (3a) क्या पिछले मॉडल्स की तरह भारतीय ग्राहकों को पसंद आएगा या नहीं.


