IRCTC Down: फिर ठप हुई IRCTC की सर्विस, वेबसाइट और ऐप से बुक नहीं हो रही टिकट

IRCTC की वेबसाइट एक बार फिर ठप पड़ गई है. इससे यात्रियों को टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स ने शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

Yaspal Singh
Edited By: Yaspal Singh

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के वेबसाइट एक बार फिर ठप हो गई है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्री अपनी टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं. यूजर्स ने शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है.

स्क्रीन पर दिखा यह मैसेज

IRCTC की वेबसाइट पर लिखे नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘मेंटनेंस एक्टिविटी के चलते ई-टिकटिंग सर्विस फिलहाल उपलब्ध नहीं रहेगी. कृपया बाद में कोशिश करें.’ इसके साथ ही दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘टिकट रद्द करने/TDR फाइल करने के लिए कृपया कस्टमर केयर नंबर 14646,08044647999 और 08035734999 पर कॉल करें या फिर etickets@irctc.co.in पर मेल करें.

आमतौर पर आईआरसीटी पर सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुक करने का टाइम होता है, जबकि स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय 11 बजे है. लेकिन 26 दिसंबर को आईआरसीटी के टिकटिंग प्लेटफॉर्म ठप होने से देशभर में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक सोशल मीडिया यूजर ने एक्स पर लिखा है कि तत्काल समय के दौरान IRCTC की वेबसाइट कैसे डाउन हो सकती है???जब हम एक वेबसाइट भी नहीं बना सकते तो हम बुलेट ट्रेन बनाने की क्यों चिंता कर रहे हैं?

एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा आईटी हब है, फिर भी यह एक वेबसाइट को ठीक नहीं कर सकता. आप टैक्स तो वसूल सकते हैं, लेकिन बदले में अच्छी सेवाएं नहीं दे सकते. कितनी शर्म की बात है.

आपको बता दें कि इस महीने में यह दूसरी बार है, जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट ठप हुई है. इससे पहले 9 दिसंबर को भी IRCTC की सर्विस डाउन हुई थी. तब भी देशभर में यात्री टिकट बुक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag