अब Block होने का पता लगाना होगा मुश्किल, WhatsApp बंद कर सकता है ये बड़ा फीचर?

WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक नए फीचर पर काम कर रहा है. कंपनी ऐसे बदलावों की टेस्टिंग कर रही है जिनके बाद किसी यूजर के लिए यह पता लगाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाएगा कि उसे किसी ने Block किया है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने की दिशा में एक नए फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ऐसे बदलावों की टेस्टिंग कर रही है जिनके बाद किसी यूजर के लिए यह पता लगाना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो जाएगा कि उसे किसी ने Block किया है या नहीं. फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेस में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, कुछ टेक एक्सपर्ट्स ने पहले एक ऐसी तकनीक खोजी थी, जिसकी मदद से यह अनुमान लगाया जा सकता था कि किसी कॉन्टैक्ट ने यूजर को Block किया है या नहीं. अब WhatsApp अपने Encryption सिस्टम में बदलाव कर इस तकनीकी संभावना को खत्म करने की तैयारी कर रहा है.

नहीं पता चल पाएगा किसने किया Block

रिपोर्ट में कहा गया है कि नए अपडेट के पीछे Block करने वाले यूजर की प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बनाना है. अगर यह बदलाव भविष्य में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाता है, तो पहले इस्तेमाल किए जाने वाले Block Detection तरीके प्रभावी नहीं रहेंगे और किसी के Block करने की पुष्टि करना और कठिन हो जाएगा।

हालांकि इस अपडेट का असर WhatsApp के रोजमर्रा के इस्तेमाल पर नहीं पड़ेग। यूजर्स पहले की तरह चैट, वॉयस और वीडियो कॉल, स्टेटस तथा अन्य सभी फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। इस दौरान बदलाव केवल इतना होगा कि Block से जुड़ी जानकारी को तकनीकी तरीकों से भी पता लगाना आसान नहीं रहेगा। 

अभी ब्लॉक होने पर मिलते है ये साइन 

फिलहाल WhatsApp किसी यूजर के Block होने पर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं भेजता। इस समय यूजर्स को ब्लॉक होने पर प्रोफाइल फोटो का गायब होना, लास्ट सीन न दिखना, मैसेज पर केवल एक टिक आना या कॉल का कनेक्ट न होना जैसे संकेत मिल सकते जाते है, लेकिन इनमें से कोई भी बात यह साबित नहीं करती कि सामने वाले ने आपको Block ही किया है. 

पिछले कुछ सालों में WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी बढ़ाने के लिए Chat Lock, Secret Code, Privacy Checkup और Advanced Privacy जैसे कई फीचर पेश किए हैं. अब कंपनी Block स्टेटस को भी पूरी तरह निजी बनाए रखने की दिशा में काम कर रही है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी को और अधिक मजबूती मिल सके. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो