OPPO ने अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन K13 5G को आखिरकार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन ना केवल अपने शानदार डिजाइन बल्कि दमदार बैटरी, नए प्रोसेसर और AI फीचर्स से लैस कैमरा की वजह से भी चर्चा में है. 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाला ये फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है और 25 अप्रैल 2025 से बिक्री के लिए तैयार है.
Oppo K13 5G को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक की तलाश में हैं. 7000mAh की बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 50MP कैमरा इसे एक शानदार मिड-रेंज विकल्प बनाते हैं.
OPPO K13 5G की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स इस प्रकार हैं:-
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 17,999 रुपये
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 19,999 रुपये
लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स या एक्सचेंज बोनस के जरिए 1,000 रुपये की तत्काल छूट पा सकते हैं. इसके बाद कीमत घटकर क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये हो जाएगी. इसके साथ ही 6 महीने तक का No Cost EMI विकल्प भी उपलब्ध है. फोन की बिक्री 25 अप्रैल 2025, दोपहर 12 बजे से OPPO e-store और Flipkart पर शुरू होगी. ये स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा: Icy Purple और Prism Black.
Oppo K13 5G का डिजाइन प्रीमियम लुक देता है. इसके बैक पैनल पर स्क्वाओवल (Square + Oval) शेप का डुअल कैमरा मॉड्यूल है, जिसे मेटल फिनिश से सजाया गया है. बैक पैनल पर जियोमैट्रिक पैटर्न इसे एक अलग पहचान देता है. K13 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलने की गारंटी देती है. इसके साथ मिलती है 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक. कंपनी के अनुसार, ये फोन केवल 30 मिनट में 62% तक चार्ज हो सकता है.
फोन को पावर देता है Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट, जो TSMC की 4nm तकनीक पर आधारित है. इसमें 29% तक GPU प्रदर्शन में सुधार और 12% तक पावर कंजम्पशन में कमी का दावा किया गया है. भारी ऐप्स या गेम्स के दौरान ये डिवाइस आसानी से स्मूद परफॉर्मेंस देगा.
Oppo K13 5G में है डुअल रियर कैमरा सेटअप:-
50MP प्राइमरी सेंसर
2MP सेकेंडरी कैमरा
फोन में कई AI फीचर्स जैसे AI Eraser, AI Reflection Remover, और AI Blur दिए गए हैं, जो फोटोग्राफी को एक नए स्तर पर ले जाते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
K13 5G में 6.67-इंच की AMOLED फ्लैट डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. ब्राइटनेस और स्मूद विजुअल्स के लिए Oppo इसे 'super-smooth and super bright' कहता है. इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. First Updated : Monday, 21 April 2025