नई दिल्ली: Vivo ने भारत में अपना नया Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है. यह एक किफायती 5G फोन है, जिसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी गई है, कंपनी का दावा है कि यह फोन मजबूत बनाया गया है और सामान्य इस्तेमाल के दौरान कई बार गिरने पर भी आसानी से खराब नहीं होता.
Vivo T5 Lite 44W 5G की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. इस कीमत में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है. वहीं, 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB टॉप वेरिएंट 24,999 रुपये में उपलब्ध होगा.
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके लिए Axis Bank, HDFC Bank और SBI Bank के कार्ड से भुगतान करना होगा.
इस स्मार्टफोन की बिक्री 22 जुलाई से शुरू होगी. इसे Flipkart, Vivo India की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा.
Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है, इससे स्मूथ स्क्रॉलिंग और बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है.
फोन में MediaTek Dimensity 6300 (6nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है.
यह स्मार्टफोन 4GB और 6GB LPDDR4X रैम के विकल्प में आता है, स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के ऑप्शन दिए गए हैं, जिसे 1TB तक के माइक्रो SD कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है.
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX852 सेंसर के साथ आता है. इसके साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी दिया गया है.
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसके अलावा, फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है. First Updated : Friday, 17 July 2026