Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Tuesday, 06 December 2022
डीपीएस रोहिणी की मान्यता निलंबित, फीस और अनियमितताओं के खिलाफ दिल्ली सरकार ने उठाया कड़ा कदम
Friday, 02 December 2022
सुप्रीम कोर्ट ने एमसीडी चुनाव पर रोक लगाने से किया इनकार
Sunday, 27 November 2022
कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार, 6 लाख रूपए और स्कूटी बरामद
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 6 लाख नगद, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान सोमू निवासी तिगरी खानपुर के रूप में हुई है। आरोपी दो और मामलों वांछित चल रहा था।
Saturday, 12 November 2022
कर्मचारियों ने युवक का रेता गला, पत्थर से चेहरे पर किया वार, जांच के बाद पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक चौंका देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन कर्मचारियों ने मिलकर उसी कंपनी के सुपरवाइजर की गला रेत कर हत्याकर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद तीनों ने मिलकर मृतक की पहचान छुपाने के लिए पत्थर से चेहरे पर कई वार किए।
Tuesday, 01 November 2022
Delhi: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक माहिला के पति पर आरोप लगाया है कि पुरुषोत्तम शादी के बाद से ही पैसे को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Sunday, 16 October 2022
राजधानी वासियों को डरा रहा डेंगू, अस्पतालों में किए जा रहे स्पेशल वार्ड का इंतजाम
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों को डेंगू का डर सता रहा है। बीते सप्ताह दिल्ली में कुल 321 नए मामले सामने आएं हैं। अब तक डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1258 पहुंच चुकी है, और ये मामले लगातार बढ़ रहें हैं जो कि दिल्ली वासियों के चिंता का विषय बना हुआ है।
Tuesday, 04 October 2022
Delhi: रामलीला मंचन में पहुंचे गौतम गंभीर, स्थल को समतल कराने की घोषणा की
पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर सोमवार रात अलग-अलग इलाके में आयोजित रामलीला मंचन में पहुंचे। इस बीच उन्होंने मंडावली इलाके में आयोजित रामलीला मंचन के लिए पक्का मंच बनाने और ग्राउंड को समतल कराने का एलान किया।
Thursday, 22 September 2022
अवैध अतिक्रमण पर चला दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर
राजधानी दिल्ली में लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के डीसी अमित कुमार शर्मा ने जब से अपना कार्यभार संभाला है शायद ही कोई दिन बाकी रहता हो जब बुलडोजर अपना काम नहीं करता है।
Monday, 19 September 2022
Delhi: वाहन चोरों के हौसले बुलंद, ज्यादा एवरेज वाली गाड़ियों को बना रहे निशाना
राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद है। चोर लगातार बाइक चारों की वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस भी इन पर लगाम नहीं लगा पा रही है। पिछले कुछ दिनों से वाहन चोर त्रिलोकपुरी इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। यह चोर सिर्फ उन्हीं गाड़ियों को निशाना बना रहे है, जिनका एवरेज ज्यादा है।
Monday, 12 September 2022
Lumpy Virus: लंपी वायरस को लेकर एक्शन में दिल्ली सरकार, पशुओं के लिए बनेगा आइसोलेशन वॉर्ड
देश के कई हिस्सों में लंपी वायरस का कहर जारी है। ये वायरस तेजी से अपने पैर पसारने लगा है। वहीं इसको लेकर अब दिल्ली सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लंपी वायरस से पशुओं के बचाव के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका हेल्पलाइन नंबर 8287848586 है और ये 24 घंटे काम करेगा।