Latest News on News in Hindi | Local News | District Updates - JBT
Saturday, 30 April 2022
Yas Bank-DHFL Scam: मुम्बई, पुणे में आठ ठिकानों पर सीबीआई का छापा
Monday, 18 April 2022
धोखाधड़ी मामला: भाजपा नेता किरीट सोमैया मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया आईएनएस विक्रांत कोष
गबन मामले के सिलसिले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओडब्ल्यू) के सामने सोमवार को पेश हुए।
एक अधिकारी ने बताया कि किरीट सोमैया सुबह 11 बजे दक्षिण मुंबई में स्थित पुलिस आयुक्त के दफ्तर पहुंचे।
इससे पहले, ईओडब्ल्यू ने उन्हें और उनके बेटे नील सोमैया को समन जारी किया था। इससे एक दिन पहले, मुंबई
की सत्र अदालत ने 11 अप्रैल को किरीट सोमैया की अग्रिम ज़मानत की याचिका खारिज कर दी थी।
Thursday, 07 April 2022
आईएनएस विक्रांत के लिए जमा राशि को लेकर सोमैया और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्रित की गई 57 करोड़ रुपये से अधिक की निधि में कथित अनियमितता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे नील के खिलाफ धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज किया है।