इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत , फिर सगाई , अब शादी के बंधन में बंधा यह अनोखा जोड़ा

राजस्थान के जोधपुर उदयपुर जयपुर आदि शादी के लिए एकदम बेहतरीन जगह (Destination Wedding) मानी जाती है। यहाँ दूर - दूर से भी लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आते हैं। अभी हाल ही में एक कपल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन रही है

calender

राजस्थान के जोधपुर उदयपुर जयपुर आदि शादी के लिए एकदम बेहतरीन जगह (Destination Wedding) मानी जाती है। यहाँ दूर - दूर से भी लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए आते हैं। अभी हाल ही में एक कपल की शादी सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन रही है। जिसकी फोटोज भी अब खूब वायरल हो रही है। अब आप यह सोच रहे होंगे की इस शादी में ऐसा क्या खास है। दरअसल , इसमें जो दूल्हा - दुल्हन हैं उनकी हाइट काफी कम है , जो करीब 3 फीट 8 इंच है। सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़े को खूब प्यार दे रहें हैं और बधाइयां भी।

वायरल हो रहे इस जोड़े में दूल्हा ऋषभ जो राजस्थान में राजसमंद का है और दुल्हन साक्षी जो की जयपुर की है , दोनों की ही हाइट बचपन से नहीं बढ़ी। जिसके कारण दोनों का जीवन आम नहीं गुज़र रहा था। वही ज़ाहिर सी बात है ऐसे में शादी के लिए रिश्ते भी नहीं मिल पाते हैं। जिस समस्या का सामना इन दोनों ने भी किया। लेकिन कहते हैं ना जोड़ी ऊपर वाला ही बनाकर भेजता है। दोनों को ही एक दूसरे को समझने वाला जीवन साथी आखिरकार मिल ही गया।

जानें पूरी कहानी

इस जोड़े को मिलाने के लिए सबसे पहले एक रिश्तेदार ने पहल की थी। जिसमे इंस्टाग्राम पर दोनों को दिखाया था। समान हाइट होने के कारण ज़्यादा परेशानी नहीं आई थी और शादी की बात आगे बढ़ गयी थी। बीते वर्ष दोनों की सगाई की गयी और जोड़े ने अपना एक इंस्टाग्राम पेज भी बनाया जिसपर अपने से जुडी कुछ तस्वीरें भी साँझा की।

जिसके बाद इस कपल की फोटोज पर यूज़र्स जमकर लाइक कर रहें हैं। ऋषभ और साक्षी ने अपने सगाई से लेकर शादी तक के सफर को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। दोनों 26 जनवरी 2023 में शादी के पवित्र बंधन में बांध गए। इस शादी में दोनों पक्षों से करीबन 900 मेहमानों ने शिरकत की थी और सभी से इस प्यारे से जोड़े को खूब आशीर्वाद दिया। 

आपको बता दें , की ऋषभ अभी कम्पटीशन की पढ़ाई कर रहें हैं और उनके पिता मार्बल का बड़ा व्यापार कर रहें हैं। वही साक्षी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं। जानकारी के अनुसार ऋषभ की फैमिली ने साक्षी को इंस्टाग्राम पर देखा जो पहली ही नज़र में उनको भा गयी। फिर शादी की बात आगे बढ़ाई जिसके लिए दोनों परिवार खुशी - खुशी मान गए।

First Updated : Tuesday, 31 January 2023