स्कूटी चलाते हुए लैपटॉप पर काम करते व्यक्ति का वीडियो वायरल

कार चलाते समय या बाइक चलाते समय फोन पर बात करना ट्रैफिक उल्लंघन है। हालांकि, इस नियम की अक्सर यात्रियों द्वारा अनदेखी की जाती है। इन सबसे ऊपर एक व्यक्ति स्कूटी चलाते हुए लैपटॉप पर काम करता हुआ नजर आया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

कार चलाते समय या बाइक चलाते समय फोन पर बात करना ट्रैफिक उल्लंघन है। हालांकि, इस नियम की अक्सर यात्रियों द्वारा अनदेखी की जाती है। इन सबसे ऊपर एक व्यक्ति स्कूटी चलाते हुए लैपटॉप पर काम करता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह घटना बेंगलुरु की बताई जा रही है। इस घटना की तस्वीर को हर्षमीत सिंह द्वारा लिंक्डइन पर पर शेयर किया। जिसके बाद लोग इस फोटो को देखकर तरह-तरह की कमेंट्स कर रहे है।

तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 40k लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग मनुष्य के काम की नैतिकता की सराहना कर रहे हैं, जबकि अन्य इसके पूरी तरह खिलाफ हैं। कुछ लोग इस व्यक्ति के ऐसे स्कूटी चलाने को एक खतरनाक स्टंट बता कर इसकी निंदा कर रहे है।

इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर्स ने लिखा, "मेरा मानना ​​​​है कि सुरक्षा हर किसी की ज़िम्मेदारी है। इसे कंपनी के डीएनए में शामिल किया जाना चाहिए और इसलिए यह सभी कर्मचारियों तक पहुंच जाएगा। अपने जीवन को खतरे में डालना किसी भी चीज़ का विकल्प नहीं है।"

calender
13 July 2022, 01:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो