लंदन में गुलाबी कपड़े पहनने पर अंकुश बहुगुणा हुए ट्रोल, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

मशहूर कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा को लंदन की सड़कों पर एक अनुभव झेलना पड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अंकुश ने कई खुलासे किए.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: भारत के मशहूर कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा को लंदन की सड़कों पर एक बेहद कड़वा अनुभव झेलना पड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए अंकुश ने खुलासा किया कि केवल गुलाबी रंग के कपड़े पहनने की वजह से कुछ पुरुषों के समूहों ने उन पर होमोफोबिक टिप्पणियां कीं और उनका मजाक उड़ाया.

बहस छिड़ गई

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कुशा कपिला तथा स्वरा भास्कर सहित कई भारतीय हस्तियों ने अंकुश के समर्थन में आवाज उठाई है.

'होमोफोबिया ऑन द स्ट्रीट्स ऑफ लंदन'

अंकुश बहुगुणा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 17 मई को 'होमोफोबिया ऑन द स्ट्रीट्स ऑफ लंदन' शीर्षक से एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, कमजोर और असुरक्षित पुरुष ऐसे ही सुनाई देते हैं. वीडियो में अपना अनुभव बताते हुए अंकुश ने कहा कि जब वे एक चमकीले गुलाबी रंग की पोशाक पहनकर लंदन की सड़कों पर घूम रहे थे, तब पुरुषों और लड़कों के कुछ समूहों ने उन पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं. यह तंज इस रूढ़िवादी सोच को दर्शाता है कि गुलाबी रंग पुरुषों के लिए नहीं है. 

कमेंट्स का बहार

अंकुश ने बताया कि जहां एक तरफ पुरुष और छोटे लड़के उन पर हंस रहे थे और भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने उनके इस लुक की जमकर तारीफ की. इन्फ्लुएंसर ने स्वीकार किया कि कई लोगों द्वारा एक साथ निशाना बनाए जाने के कारण वे असहज और भयभीत महसूस कर रहे थे. एक विदेशी देश में होने के कारण, उन्होंने अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दी और उन पुरुषों को कोई जवाब नहीं दिया. 

कुशा कपिला और स्वरा भास्कर ने बढ़ाया हौसला

इस वीडियो के सामने आते ही अंकुश के प्रशंसकों और बॉलीवुड सेलेब्स ने उनका हौसला बढ़ाया. अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ज्यादातर पुरुष जो ऐसा करने की जरूरत महसूस करते हैं, उन्होंने शायद कभी खुद को सुंदर कपड़े पहनने की आजादी ही नहीं दी.

स्वरा भास्कर ने क्या लिखा

कुशा ने यह भी जोड़ा कि लंदन हमेशा उतना सुरक्षित या प्रगतिशील नहीं होता जितना लोग सोचते हैं. अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अंकुश का समर्थन करते हुए लिखा, 'वाह! मुझे इसके लिए बहुत खेद है, अंकुश! आपको और अधिक शक्ति और शानदार बनने की शुभकामनाएं।'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो