दिल्ली की गर्मी में AC को लेकर कैब में हुआ विवाद, शिकायत करते ही बदला ड्राइवर का रवैया, वीडियो वायरल
दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच कैब में एयर कंडीशनर (AC) को लेकर हुआ एक विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.आरोप है कि दिल्ली की तेज गर्मी के बावजूद ड्राइवर बार-बार कार का AC बंद कर रहा था, जिससे सफर करना काफी मुश्किल हो गया था.

नई दिल्ली: दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच कैब में एयर कंडीशनर (AC) को लेकर हुआ एक विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में एक यात्री और कैब ड्राइवर के बीच AC चलाने को लेकर बहस होती दिखाई दे रही है. इस दौरान वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
किसने शेयर किया वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर विभूति शर्मा के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के अनुसार, ओला और उबर पर कई राइड्स रद्द होने के बाद उन्होंने भारत टैक्सी की कैब बुक की थी. उनका आरोप है कि दिल्ली की तेज गर्मी के बावजूद ड्राइवर बार-बार कार का AC बंद कर रहा था, जिससे सफर करना काफी मुश्किल हो गया था.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री ड्राइवर से कहता है कि वह लगातार AC बंद कर रहा है. उस समय कार खराब सड़क से गुजर रही होती है. वहीं कुछ देर बाद ड्राइवर पीछे मुड़कर यात्री से पूछता है कि आखिर समस्या क्या है. इसी दौरान यात्री मोबाइल फोन पर शिकायत दर्ज करता हुआ दिखाई देता है.
ड्राइवर ने जाहिर की नाराजगी
शिकायत की जानकारी मिलते ही ड्राइवर नाराजगी जाहिर करता है और यात्री से पूछता है कि क्या वह उसकी शिकायत कर रहा है. इस दौरान दोनों के बीच कुछ देर तक बातचीत होती है, जिसके बाद वीडियो समाप्त हो जाता है. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं दिखाया गया कि बातचीत के बाद क्या हुआ.
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में पूछा कि आखिर ड्राइवर ने बाद में AC चलाया या नहीं। पोस्ट करने वाले यूजर ने जवाब देते हुए दावा किया कि शिकायत दर्ज होने के बाद ड्राइवर ने AC चालू कर दिया और सफर आगे सामान्य रूप से जारी रहा.
सोशल मीडिया पर सामने आई प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कुछ यूजर्स ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की बात कही, जबकि कुछ ने ड्राइवरों की आर्थिक चुनौतियों और ईंधन की लागत का भी जिक्र किया। हालांकि, इस वायरल वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित कैब सेवा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है. फिलहाल यह वीडियो ऑनलाइन बहस का विषय बना हुआ है.


