viral: इतिहास की सबसे छोटी शादी, विवाह के 3 मिनट बाद ही तलाक, वजह चौंका देगी

एक अनोखी खबर जिसमें कपल की शादी मात्र 3 मिनट तक रहती है. दुनिया में इस तरह का कोई मामला नहीं है जब किसी कपल का तलाक इतनी जल्दी हो गया हो. मगर कुवैत के एक कपल ने इस अजीबोगरीब घरना को अंजाम दिया है. सोशल मीडिया पर यूजर इस विवाह के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी इतनी जल्दी तोड़नी पड़ी. अगर आप भी ये सोच रहे हैं तो खबर को पूरा पढिए.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

शादीशुदा जिंदगी में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर लड़ाई होती रहती है. मगर कुछ दिन बाद मामला सलट जाता है कहने का मतलब है कि फिर से गाड़ी पटरी पर आ जाती है. वहीं कभी- कभी ये विवाद इतना बढ़ जाता है कि दो प्यार करने वाले कसमें वादें सब भूल जाते हैं. और एक दूसरे से अलग हो जाना ही बेहतर मानते हैं. आय दिन हमारे सामने ऐसी कई खबरें आती है जो सुनने में बेहद अजीब होती है. शादी टूटने का मामला तो आपने बहुत सुना होगा. मगर एक ऐसी शादी जिसमें कपल केवल कुछ ही मिनटों में एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं. तो चलिए एक ऐसी ही खबर को हम विस्तार से पढ़ते हैं. 

शादी के 3 मिनट बाद तलाक 

कुवैत से खबर सामने आ रही है जहां एक कपल की शादी के केवल तीन मिनट बाद ही तलाक हो गया है. जिसे दुनिया के इतिहास का सबसे छोटा विवाह माना जा रहा है. आखिर इतनी जल्दी इस शादी के टूटने की वजह क्या है. मेट्रो नामक मीडिया संस्था की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कपल ने कोर्ट मैरिज की थी. जब कपल की कागजी शादी हो गई तब दोनों साथ में कोर्ट से बाहर आ रहे थे. इसी दौरान दुल्हन का पैर लड़खड़ाया और दुल्हन नीचे गिर गई. इस छोटी सी बात पर दूल्हे ने गुस्से में आकर दुल्हन को स्टूपिड यानी बेवकूफ कह दिया.

जैसे ही दुल्हन ने ये बात सुनी वह गुस्से से तिलमिला गई और तुरंत कोर्ट के अंदर जाकर जज को शादी कैंसिल करने को कहा. जज ने मामले की सुनवाई करते हुए और दुल्हन की बात मानते हुए शादी को कैंसिल कर दिया. बता दें कि दोनों कपल की शादी के मात्र 3 मिनट ही बीते थे और दोनों ने तलाक लेली. वैसे तो ये पूरा मामला साल 2019 का है मगर सोशल मीडिया पर यह एक बार फिर से वायरल होने लगा है. कई यूजर इस बात पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा "दुल्हन को भी वहीं करना चाहिए था." 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag