इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों संख्या पहुंची 252, 700 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 252 पहुंच गई है। जबकि 700 से अधिक लोग इस प्रकृतिक आपदा में घायल हो गए है। इस घटना के बाद पूरे देश में मातम पसरा हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 दर्ज की गई।

calender

रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम जावा के शहर सियानजुर के सरकारी अधिकारी ने बतया कि शहर के अकेले एक अस्पताल में 252 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए। इस आपदा में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया गया कि पश्चिम जावा के सियानजुर में 10 किमी. की गहराई में भूकंप का केंद्र था।

इससे पहले दक्षिण जकार्ता में एक कर्मचारी विडी प्रिमाधनिया ने कहा कि भूकंप इतना तेज महसूस हुआ कि उन्होंने और उनके सहयोगियों ने नौवीं मंजिल पर आपातकालीन सीढ़ियों के साथ हमारे कार्यालय से बाहर निकलने का फैसला किया।

जानकारी के अनुसार भूकंप इतना जोरदार था कि महज तीन मिनट में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग धाराशाही हो गई। इसके बाद लोगों में दहशत पैदा हो गई है। इससे पहले भी शुक्रवार को पश्चिम इंडोनेशिया में भी भूकंप के छटके महशूश किये गए थे, लेकिन उस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई थी।

First Updated : Tuesday, 22 November 2022