score Card

Putin Visit Mariupol: यूक्रेन के कब्जे वाले मारियुपोल पहुंचे पुतिन, गिरफ्तारी वारंट से बेफिक्र दिखे रूसी राष्ट्रपति

गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बार रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के कब्जे वाले मारियुपोल शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खुद कार चलालक शहर का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इस युद्ध में यूक्रेन के कई शहर तबाह हो गए है। हजारों इमारतें जमीदोंज हो गई या फिर क्षतिग्रस्त हो गई है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशी ने मॉस्कों पर कड़े प्रतिबंध लगाए है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बावजूद इसके पुतिन पीछे हटने को तैयार नहीं है। 19 मार्च (रविवार) को पुतिन ने अचानक से यूक्रेन के कब्जे वाले शहर मारियुपोल का दौरा किया। बता दें कि पिछले साल मई में रूस ने यूक्रेन के मारियुपोल पर कब्जा कर लिया था।

इससे पहले शनिवार को पुतिन ने यूक्रेन के क्रीमिया दौरा किया था। क्रीमिया और मारियुपोल का दौरा करने से यूक्रेन में मौजूद रूसी सैनिकों का मनोबल बढ़ सकता है। इसके साथ ही पुतिन ने यूक्रेन का दौरा कर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट को ठेंगा दिखाने की कोशिश की है। अपने यूक्रेन दौरे के दौरान पुतिन बेफिक्र दिखे और खुद कार चलाकर मारियुपोल के स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान पुतिन ने वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत भी की।

मीडिया रिपोर्ट में क्रेमलिन का हवाला देते हुए बताया गया कि रविवार को  रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी और कार से शहर के कई स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से काला सागर प्रायद्वीप के विलय की नौवीं वर्षगांठ मनाने के लिए शनिवार को क्रीमिया की थी। इसके एक दिन बाद पुतिन के मारियुपोल दौरे की खबरे सामने आई है।

बता दें कि रूस ने साल 2014 में एक जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया था। इसके बाद कीव और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा इस मान्यता नहीं दी गई थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेस्की ने कहा कि रूस प्रायद्वीप के साथ-साथ उन क्षेत्रों से भी पीछे हट जाए जहां पर उसने पिछले साल कब्जा कर लिया था। इससे पहले शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट पर सार्वजनिक रूप से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने इस वारंट को अमान्य करार देते हुए कहा कि रूस आईसीसी द्वारा उठाए गए मुद्दों को अपमानजनक और अस्वीकार्य मानता है।

पुतिन ने चीफ ऑफ जनरल स्टाफ की मुलाकात

इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान के शीर्ष कमान से भी मुलाकात की। पुतिन ने मारियुपोल में चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से मुलाकात की। गेरासिमोव यूक्रेन में रूस के आक्रमण के प्रभारी हैं। पुतिन की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। यह इस बात का संकेत है कि पुतिन गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद भी पीछे नहीं हट रहे है। रूसी राष्ट्रपति के यूक्रेन दौरे दुनिया भर में हलचल मची हुई है।

आईसीसी ने जारी किया है गिरफ्तारी वारंट 

अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुतिन के खिलाफ आईआईसी ने गिरफ्तारी वारंट यूक्रेन में किए गए बच्चों के अवैध निर्वासन के आरोप में जारी किया है। आईसीसी का कहना है कि पुतिन यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों से रूसी संघ में लोगों, खासकर बच्चों के अवैध ट्रांसफर के युद्ध अपराध के लिए कथित रूप से जिम्मेदार है। पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि पुतिन के खिलाफ आईसीसी का वारंट अभी शुरुआत है।

calender
19 March 2023, 12:59 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag