Russia-Ukraine war: यूक्रेन के खिलाफ अफगान लड़ाके उतारेगा रूस

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 9 महीने से अधिक समय हो गया है। बावजूद इस युद्ध का अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। खबर है कि अब रूस अफगाफ सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उतारने के लिए तरह-तरह के लालच दे रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन पूर्व अफगान जनरलों ने बताया कि रूस की सरकार अफगान सैनिकों को अपनी सेना में शामिल करने के लिए कई तरह के लालच दे रही है। जिनमें अच्छी सैलरी और परिवार की सुरक्षा शामिल है। रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले के बाद युद्ध को नए सिरे से शुरू कर दिया है। क्रीमिया हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर तेज हमले शुरू कर दिए है।

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के लिए अब रूस अमेरिका में ट्रेनिंग कर चुके अफगानिस्तान की स्पेशल फोर्स के कमांडो को अपनी सेना में शामिल करने की योजना पर काम कर रहा है। रूस अफगान लड़ाकों को सेना में शामिल करने के लिए उन्हें तरह-तरह के लालच दे रहा है। रूस इन सैनिकों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में करेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से इस युद्ध में यूक्रेनी सैनिकों के साथ-साथ रूसी सैनिक भी बड़े पैमाने पर मारे गए। वहीं रूस में युवओं को जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अफगान कंमाड़ो युद्ध पलटने में काफी माहिर है और ये काफी भयंकर है।

अफगानिस्तान में सेवा देने वाले सेवानिवृत्त सीआईए अधिकारी माइकल मुलरॉय का कहना है कि अफगान कमांडो स्पेशली ट्रैंड हैं। जो भयंकर लड़ाके हैं और पलभर में दुश्मनों की सेना में तबाही मचाकर युद्ध को पलटने में काबिल है। उन्होंने कि वे नहीं चाहते कि अफगान लड़ाके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध करें।

calender
01 November 2022, 02:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो