दक्षिण कोरिया ने किया दावा, उत्तर कोरिया के 180 लड़ाकू विमान वापस भेजें

रूस और यूक्रेन के बीच पहले से ही जंग जारी है। दोनों देशों के युद्ध का असर पूरी दुनिया पड़ा है। ऐसी स्थिति में एक और युद्ध हुआ तो भारी तबाही मचा सकता है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के आमने-सामने आने से तनाव बढ़ गया है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूस और यूक्रेन के बीच पहले से ही जंग जारी है। दोनों देशों के युद्ध का असर पूरी दुनिया पड़ा है। ऐसी स्थिति में एक और युद्ध हुआ तो भारी तबाही मचा सकता है। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के आमने-सामने आने से तनाव बढ़ गया है।

दक्षिण कोरिया ने दावा किया है कि उसने उत्तर कोरिया के 180 लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया है। इसके बाद दोनों देश एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि पड़ोसी देश उत्तर कोरिया ने उसकी सीमा पर करीब 180 लड़ाकू विमान भेजे।

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक बयान जारी कर कहा कि उत्तर कोरियाई विमान ने तथाकथित सामरिक माप रेखा के उत्तर में उड़ान भरी थी। इससे पहले बुधवार को उत्तर कोरिया ने 23 मिसाइल दागी थी। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उधर, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने आपातकालीन मिसाइल दागने के बाद अलर्ट जारी कर दिया था।

दोनों देशों के बीच जारी तनाव के दौरान शुक्रवार दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उसने उत्तर कोरिया के 180 लड़ाकू विमानों को वापस भेज दिया। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और दक्षिण कोरिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास विजिलेंट स्टॉर्म भी चल रहा है।

यह पहला मौका नहीं है, जब उत्तर कोरिया के तानाशाह किंम जोंग उन ने अपने लड़ाकू विमानों को दक्षिण कोरिया की सीमा के पास भेजे है। इससे पहले बीते महीने ही उत्तर कोरिया के 10 लड़ाकू विमान दक्षिण कोरिया की सीमा के पास आए थे। इसके जवाब में दक्षिण कोरिया ने भी अपने विमान उड़ा दिए थे।

calender
04 November 2022, 07:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो