Syria Earthquake: सीरिया में 50 लाख से अधिक लोगों के बेघर होने की आशंका, रूह कंपा देगा तबाही का मंजर

तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर है। भूकंप के बाद से ही मलबे में दबे शवों को निकालने का काम जारी है। वहीं कई लोगों को मलबे से निकालकर उनका इलाज किया जा रहा है। इस भूकंप में अब तक 24 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सीरिया में लाखों लोगों के बेघर हो गए है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

तुर्की और सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप से हर तरफ तबाही का मंजर है। भूकंप के बाद से ही मलबे में दबे शवों को निकालने का काम जारी है। वहीं कई लोगों को मलबे से निकालकर उनका इलाज किया जा रहा है। इस भूकंप में अब तक 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि सीरिया में लाखों लोगों के बेघर हो गए है।

तुर्कि और सीरिया में छह फरवरी को आए भूंकप ने भारी तबाही मचाई है। छह फरवरी से अब तक करीब 150 से अधिक झटके लग चुके है। छह फरवरी की सुबह को आया भूकंप का पहला झटका इतना त्रीव था कि इसने तुर्की और सीरिया को तहस नहस कर दिया है। तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के झटकों से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस भूकंप में अब तक 25 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं भूकंप के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। मलबे के ढेर और उसमें दबे लोगों को निकालने का लगातार जारी है। इस विनाशकारी भूकंप में बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं और हजारों घर जमींदोज हो गए। इस बड़ी आपदा में लाखों लोगों के बेघर होने की आशंका जताई जा रही है। जबकि कई लोगों को अपनों को खोने का दर्द सता रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बेघर होने वालों की संख्या करीब 53 लाख हो सकती है।

सीरिया में 53 लाख लोगों के बेघर होने की आशंका

सयुंक्त राष्ट्र हाई कमिश्नर ऑफ रिफ्यूजी के सीरियाई प्रतिनिधि शिवांका धनपाला ने कहा कि सीरिया में आएं विनाशकारी भूकंप में कम से कम 5.3 मिलियन यानी 53 लाख लोग बेघर हो सकते है। धनपाला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भूकंप से प्रभावित 53 लाख लोगों को देश भर में आश्रय सहायता की जरूरत होगी।

सीरियाई प्रतिनिधि शिवांका धनपाला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सीरिया के प्रभावित हिस्सों में हर संभव मदद पहुंचा रहा है। वहीं सामूहिक केंद्रों पर पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्दी के बचने के लिए टेंट, प्लास्टिक की चादर, थर्मल कंबल और गर्म कपड़ो समेत कई व्यवस्था की जा रही है।

तुर्की-सीरिया में मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार के पार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की और सीरिया में आएं भूकंप से मरने वालों की संख्या 25 हजार के पार पहुंच गइ्र है। जबकि काफी तादाद में लोग घायल है। वहीं राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। भारत समेत कई देश तुर्की और सीरिया की मदद के लिए आगे है। भारत सरकार ने तुर्की में ऑपरेशन दोस्त चलाया हुआ है। 

calender
11 February 2023, 01:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो