Turkey Syria Earthquake Update: तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 25 हजार से ज्यादा हुई

अब तक भूकंप से दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो चुकी है।

Saurabh Dwivedi

Turkey Syria Earthquake Update: तुर्किये और सीरिया में आए इस विनाशकारी भूकंप ने भयानक तबाही मचाई है। इस भूकंप में मरने वालों सी संख्या के सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। अब तक भूकंप से दोनों देशों में मरने वालों की संख्या 25 हजार से ज्यादा हो चुकी है। तुर्किये में पिछले 20 साल का सबसे तगड़ा भूकंप है। यहाँ सोमवार को 7.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। इस भूकंप के बाद भी कई हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन के आगे बढ़ने के साथ-साथ मरने वालों की तादाद में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के कारण जान गंवाने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। इस वक्त हजारों लोग भूकंप प्रभावित इलाकों में अस्पताल में भर्ती है। अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि पूरे तुर्की और सीरिया में कम से कम 870,000 लोगों को अब गर्म भोजन की तत्काल आवश्यकता है। अकेले सीरिया में 5.3 मिलियन तक लोग बेघर हो सकते हैं।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के सीरिया प्रतिनिधि शिवंका धनपाला ने कहा, "यह एक बड़ी संख्या है और पहले से ही बड़े पैमाने पर विस्थापन से पीड़ित आबादी के लिए आती है।"

इस भूकंप से सीरिया में अब तक 4000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। अभी भी लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag