दक्षिण कोरिया में चक्रवाती हिनामनोर तूफान से 20 हजार लोग हुए बेघर

दक्षिण कोरिया में चक्रवाती हिनामनोर तूफान हजारों लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया है। इसके बाद देश के सैकड़ों स्कूलों को बंद करना पड़ा है, जबकि बीस हजार से अधिक लोग बेघर लोग बेघर हो गए हैंए वहीं सैकड़ों स्कूल बंद करने पड़े हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दक्षिण कोरिया में चक्रवाती हिनामनोर तूफान हजारों लोगों के लिए मुसीबत लेकर आया है। इसके बाद देश के सैकड़ों स्कूलों को बंद करना पड़ा है, जबकि बीस हजार से अधिक लोग बेघर लोग बेघर हो गए हैंए वहीं सैकड़ों स्कूल बंद करने पड़े हैं।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोरिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात टाइफून हिनामनोर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तूफान के कहर से बीस हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

दक्षिण कोरिया के आंतरिक और सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश में भारी बारिश और तेज हवाओं से सैकड़ों पेड़ और कई सड़क नष्ट हो गई है। इसके बाद देश में बिजली संकट भी बढ़ गया है। करीब बीस हजार से अधिक परिवार अंधेरे में रह रहे है। इस दौरान देश के 600 से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वहीं 250 से अधिक उड़ानें और 70 नौका सेवाएं को भी अगले आदेश का रोक दिया गया है।

बताया जा रहा है कि 66, 000 से अधिक मछली पकड़ने वाली नौकाएं समुद्र में फंस गयी। इसके बाद इन्हें बंदरगाहों तक पहुंचाया गया। कोरिया के प्रधानमंत्री हान डुक-सू ने बताया कि बाढ़ वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिनामनोर चक्रवाती तूफान बड़ी आपदा है, जिसका दक्षिण कोरिया के लोगों ने पहले कभी अनुभव नहीं किया था।

वहीं दक्षिण कोरिया की मौसम एजेंसी ने कहा कि हिनामनोर के कारण भारी बारिश और 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

calender
06 September 2022, 01:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो