Ukraine: रूस के हमलों से दहला उठा कीव, सैकड़ों लोगों की मौत

रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचाने पर उतारू है। सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव में कई मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों से कीव पूरी तरह से दहल उठा। इस बीच कीव की कई इमारतों से धुएं का काला गुबार देखा गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचाने पर उतारू है। सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव में कई मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों से कीव पूरी तरह से दहल उठा। इस बीच कीव की कई इमारतों से धुएं का काला गुबार देखा गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में रूस ने हवाई हमले किए। इस हमले में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसकी पुष्टि की है।

हांलाकि मृतकों सहीं आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। वहीं इन मिसाइल हमलों में यूक्रेन का भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के हवाले से बताया कि शहर की कई इमारतों से सुबह काले धुएं के बादल उठते दिखे है। इस बीच रूस ने यूक्रेन में हमलों को और तेज करने के लिए 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे हैं।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि शेवचेंस्कीव्स्की जिले में कई विस्फोट होने से शहर दहल उठा। यह क्षेत्र राजधानी कीव के केंद्र में स्थित है। फिलहाल इस घटना के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8 बजे हुआ है। इन हमलों के बीच आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। राजधानी कीव में हवाई हमले होने के बाद सायरन बजने की भी आवाजें भी सुनाई दी।

इस हमले के बाद यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस हमलों और तेज करने के लिए यूक्रेन में 12 आत्मघाती ईरानी ड्रोन भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि इन ड्रोन से अब तक छह से धमाके किए जा चुके है।

calender
10 October 2022, 01:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो