"ये सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं..." TMC के समर्थकों द्वारा पोलिंग बूथ पर घेरे जाने पर बोलें BJP उम्मीदवार सुवेंदु आधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है. हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बाद बावजूद भी मतदान के दौरान जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी वहां पहुंचे तो TMC समर्थकों के एक समूह द्वारा उन्हें घेर लिया गया.

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए सात जिलों की 142 सीटों पर मतदान जारी है, जिसके चलते मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बता दें, मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस को भी तैनात किया गया है. हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बाद बावजूद भी मतदान के दौरान जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी वहां पहुंचे तो TMC समर्थकों के एक समूह द्वारा उन्हें घेर लिया गया, जिसके चलते स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण और बेकाबू हो गई. क्या है पूरा ममला चलिए जानते है.
सुवेंदु आधिकारी को TMC समर्थकों ने घेरा
जानकारी के अनुसार, राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु आधिकारी, जो भवानीपुर तथा नंदीग्राम से भाजपा के उम्मीदवार है, मतदान केंद्र पर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लेने के पहुंचे थे. इसी बीच उनके दौरे के दौरान TMC के समर्थक वहां जमा हो गए और "जय बंगाल" के नारे लगाने लगे. वहीं जल्द ही वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें खेर लिया, जिसके बाद मतदान केंद्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया.
"ये सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं..."
हालात को काबू में करने के लिए CRPF के जवानों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर हस्तक्षेप किया गया और भीड़ को हटाने व खाली कराने के लिए, वहां मौजूद TMC समर्थकों पर लाठीचार्ज भी किया गया. इसी बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते नजर रहे है कि "ये सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं एसलिए वे डरे हुए हैं क्योंकि, ममता का सफाया हो जाएगा."
हालांकि इस पूरे घटनाक्रम के बाद अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया. वहीं जैसे-जैसे विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान आगे बढ़ा वोटिंग बिना किसी और रुकावट के जारी रही.


