बंगाल में कमल खिलने के बाद पीएम मोदी की सामने आई पहली प्रतिक्रिया, पार्टी में जश्न का माहौल

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम लंबे समय तक याद रखे जाएंगे. उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की सुशासन की राजनीति पर भरोसे को दर्शाता है.

Shraddha Mishra

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक बढ़त के बाद सियासी माहौल पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है. पहली बार राज्य में कमल खिलने की तस्वीर उभरते ही भारतीय जानता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जीत पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे “जनता की शक्ति की जीत” बताया है. 

पीएम मोदी ने क्या कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम लंबे समय तक याद रखे जाएंगे. उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश भाजपा की सुशासन की राजनीति पर भरोसे को दर्शाता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के हर नागरिक के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और इस समर्थन के लिए उन्हें नतमस्तक करते हैं.

जानता को दिया आश्वासन 

प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा राज्य की जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी एक ऐसी सरकार देने का प्रयास करेगी, जो समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान प्रदान करे. उनके अनुसार, यह जीत केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास और बेहतर शासन के एजेंडे को जनता की तरफ से मिली एक हामी है. 

कार्यकर्ताओं को दिया सफलता का परिणाम 

एक अन्य बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया है. उन्होंने कहा कि यह सफलता वर्षों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत का परिणाम है. उन्होंने उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने हर चुनौती का सामना करते हुए पार्टी के विचार और विकास के एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया.

तृणमूल कांग्रेस को मिली कड़ी टक्कर 

बता दें, पश्चिम बंगाल में अब तक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर मिली है और चुनाव परिणाम राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं. फिलहाल, भाजपा की इस बढ़त ने राज्य के सियासी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है. आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि यह जनादेश शासन और विकास के स्तर पर किस तरह असर डालता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो